Friday, January 22, 2016

चाँद - चाँदनी

1
ये चाँद मियाँ
ले बेगम चाँदनी
गाते रागिनी ।
2
चाँदनी ओढ़े
वधू-झील शर्माती
दिल लुभाती।
3
चाँद के आते
इतराती चकोर
मचाती शोर ।
4
सिन्‍दूरी शाम
रोज करे सलाम
चाँद दरोगा।
5
यूँ चाँद बाबा
रोज रमाये धूनी
नभ/ भये रूहानी।
6
लो आया चाँद
ले तारों के खिलौने
रात सजाने।
7
साँझ ढलते
बाँसुरी मन गाता

नव वन्‍दना ।

23.01.2016 

Sunday, January 17, 2016

प्रश्‍न

1

चहकी बया,

चौंका शिकारी,अब

तेरी है बारी ?

2

रोज रावण

रूप बदल सताते

आये न राम ?

3

वो आवाज थी

जादुई सी,क्योंकर

चुभे तीर-सी ?

4

धर्मो के नाम

सवालों का सैलाब

करे प्रहार ?

5

जख्‍मी समाज

क्‍यों न उठे सुनामी

प्रश्‍न बेमानी ?

6

भीड़ का हिस्‍सा

दर्द का एहसास

ये अर्ध सत्‍य ?

7

घायल पंछी

जहरीले ये तीर

क्‍यों चारों ओर ?

8

ये शर्मसार

मानवता,धिक्‍कारे

कब जागोगे ?

9

Wednesday, January 6, 2016

मीठी खुशबू

1
वक़्त ने खोली
अनुभव पिटारी
मिली ख़ुशबू।
2
शिशु ख़ुशबू
चहकती आँगना
गाती तराने।
3
स्वर्ग-नर्क ?
ईमानदार लम्हा
जीवन अर्क।
4
साँसों में बसे
जिन्दगी की मिठास
सत्य जो साथ।
5
मन बगिया
मीठी-सी खुशबू ले
रही इठला। 
6
यूँ मिली दिशा
धुली गई मिठास
शक्ति विश्वास।

सीमा स्‍मृति

मुलाकात

तुझसे मिलना
इक रवायत नहीं
किसी उम्र का
महकता सुरूर भी नहीं
बदली हवाओं में
थमा सा कोई नशा भी नहीं ।
तुझ से मिलना
जिन्दगी में मिले छालों को,
अपने ही हाथों से मरहम लगाना -सा
दर्पण में अक्स की पहचान सा
रात के बाद दिन से मुलाकात -सा
यथार्थ के टुकडों को सँजोना -सा
अतीत में थमे एहसास सा लगता है मुझे ।