ऐस्सी
कार के रंगीन शीशों से
झांकती
दो आंखे,
फेर
लेती हैं मुहँ
चिलचिलाती
धूप में,
देख अर्धनग्न
लड़की को मांगते भीख ।
छी
वट कंट्री ? ? कैसे मांगते है ?
कम
से कम कपड़े पहनकर तो मांगे ।
ड्राइवर
जल्दी चलो
होटल
पहुंचने में देर हो रही है
वो
फ्रांस की पार्टी निकल जाएगी…….
ये टेंडर भी हाथ से निकल गया तो
कैसे
लगा पाएंगे............
हम
एक्सपोर्ट गारमेंट की फैक्टरी ।